फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंड निकालने के लिए केवाईसी नितांत जरूरी : दीपक

Fri, 27 Oct 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
झाड़माजरी स्थित बीबीएनआईए कार्यालय में आयोजित सुविधा समागम में मौजूद कामगार व अन्य। संवाद
विज्ञापन
निधि आय के निकट विषय पर सुविधा समागम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। ईपीएफ और ईएसआईसी के संयुक्त निधि आय के पास सुविधा समागम में ईपीएफ के प्रवर्तन अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा कि फंड निकालने के लिए केवाईसी बहुत जरूरी है। जिससे फंड निकालने व पेंशन के समय किसी प्रकार की कामगार को कोई असुविधा नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने ईपीएफ योजना, अंशकाल व पेंशन संबंध में विस्तार से बताया। पुरानी पेंशन स्कीम से नई पेंशन स्कीम में आने के लिए को दो फार्म भरने जरूरी हैं। किसी भी प्रकार के डिफाल्टर होने पर भविष्य निधि का पैसा कोई भी एजेंसी अटैच नहीं कर सकती। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि भविष्य निधि से आवश्यकता पड़ने पर ही पैसा निकलवाएं। अन्यथा पीडीएलआई के दावे के समय मिलने वाली राशि पर भी विपरीत असर पड़ेगा।
झाड़माजरी स्थित बीबीएनआईए के हाल में आयोजित संयुक्त समागम में ईएसआई बद्दी के शाखा प्रबंधक आलोक कुमार रंजन ने कहा कि ईएसआई पहले दिन से ही पणधारी व उसके परिवार को मेडिकल सुविधा का कवर देता है और पहले दिन से ही रोजगार के दौरान घायल होने पर पेंशन का प्रावधान है। इस आयोजन में विशेष तौर पर आमंत्रित ईएसआई से बतौर सहायक निदेशक सेवानिवृत्त् देवव्रत यादव ने मांग रखी कि इन समागमों मे डिस्पेंसरियों के डाक्टरों और माॅडल अस्पताल काठा के अधिकारियों व चिकित्सकों को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएनआईए के कार्यकारी सदस्य अजय पसरीचा, कार्यकारी अधिकारी राजीव सत्या भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग मेला राम चंदेल, एटक के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, इंटक का राज्य सचिव राजन गोयल, जिला सचिव राजू भारद्वाज व भामसं के जिला कोषाध्यक्ष खेमराज समेत पचास से अधिक कामगार उपस्थित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें