फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्यारड पंचायत को मिलेगी मार्ग की सुविधा, विधायक संजय अवस्थी ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
अर्की में रोगी वाहन सड़क का शुभारंभत करते विधायक व अन्य। स्त्रोत डीपीआरओ
विज्ञापन
मार्ग पर 37 लाख रुपये हुए खर्च,ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


क्यारड क्षेत्र के विकास के लिए 82 लाख रुपये भी किए स्वीकृत

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/अर्की। अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यारड को अब एंबुलेंस मार्ग की सुविधा मिल गई है। मंगलवार को अर्की विधायक संजय अवस्थी ने 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग 205 से थाच गांव तक एंबुलेंस मार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और सभी की एकजुटता व समन्वय से ही विकास को गति मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता अर्की विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करना है। विधायक ने बताया कि पहली बार अर्की विधानसभा क्षेत्र में खनन निधि का उपयोग सुनिश्चित किया गया है और इस निधि से लगभग 25 करोड़ रुपये क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 205 से क्यारड वार्ड नंबर-3 तक 30 लाख रुपये, राष्ट्रीय राजमार्ग 205 से दसेरनवाला वार्ड-4 तक 10 लाख रुपये और पुखर से दसेरनवाला तक एंबुलेंस मार्ग के लिए 22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत क्यारड के लिए विभिन्न मदों से कुल 82 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं विधायक ने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता बताया। इसी दृष्टिकोण से दाड़लाघाट, धुंधन, बाड़ीधार और आसपास के क्षेत्रों में अवसर सृजित करने के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र में आने वाले समय में लगभग 30 करोड़ रुपये का दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


सुरक्षा दीवार लगाने को दिए 2 लाख रुपये
इस मौके पर विधायक ने थाच गांव में सड़क पर सुरक्षा दीवार लगाने के लिए 2 लाख रुपये और महिला मंडल थाच, गतेड़, क्यारड व कून को सामान क्रय करने के लिए 21-21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। विधायक ने गांव के द्वार पर आमजन की समस्याएं भी सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें