फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता पदयात्रा निकाल बताया वोट का मोल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग,मतदान करने की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत सोलन की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के अवसर पर भव्य मतदाता जागरूकता पदयात्रा आयोजित की गई। इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाना था। पदयात्रा आईटीआई से प्रारंभ होकर नए बस अड्डे, सोलन रेलवे स्टेशन होते हुए मालरोड में चिल्ड्रन पार्क पर समाप्त हुई। इसमें लगभग 300 युवाओं, स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं और जनसामान्य ने सहभागिता की। इस अवसर पर उप निदेशक माय भारत सोलन विपिन कुमार ने युवाओं एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का उत्सव है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गर्व से मतदान करें, इसका संदेश जन-जन तक पहुंचाएं और लोकतांत्रिक सहभागिता को जनआंदोलन का रूप दें। उन्होंने युवाओं से यह भी कहा कि वे माय भारत पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत कर सक्रिय रूप से जुड़ें, ताकि देश निर्माण से जुड़ी जनहितकारी गतिविधियों में हिस्सा ले सकें। इस अवसर पर आईटीआई और राजकीय महाविद्यालय सोलन के ईएलसी क्लब ने भी पदयात्रा में सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें