फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट में दुकान से चोरी मामले में कुल्लू की युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
30 अक्तूबर 2025 को आरोपी ने दुकान से नोटों के हार और नकदी पर किया था हाथ साफ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। दाड़लाघाट की फैशन प्वाइंट नामक दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जिला कुल्लू की एक युवती को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती ने दुकान का साइड शीशा तोड़कर नोटों के हार और नकदी चोरी की थी और वारदात के बाद से फरार चल रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करीब तीन माह बाद आरोपी युवती को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार दाड़लाघाट निवासी अमरदीप ने पुलिस थाना दाड़लाघाट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी फैशन प्वाइंट नाम की दुकान दाड़लाघाट में स्थित है। 30 अक्तूबर 2025 को दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। एक नवंबर की सुबह दुकान खोलने पर उन्होंने देखा कि दुकान का साइड शीशा टूटा हुआ था और भीतर से नोटों के हार व नकदी चोरी हो चुकी थी। चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 25 हजार रुपये आंकी गई थी। इस पर पुलिस थाना दाड़लाघाट में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया। फुटेज में एक महिला दुकान के भीतर चोरी करती नजर आई। इसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर तलाश शुरू की। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में संलिप्त 22 वर्षीय युवती मुस्कान निवासी जिला कुल्लू को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही आरोपी युवती के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें