कोटबेजा में हिंदू सम्मेलन के दौरान मौजूद लोग। संवाद
वक्ता बोले-नशे को रोकने के लिए गांव में बनानी होगी जागरूकता कमेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू के समीप कोटबेजा में हिंदू समाज समिति की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने हिंदू समाज को एकजुट करने, नशे और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। आचार्य मुकेश अत्री ने कहा कि सनातन धर्म को एकत्रित करने के लिए ऐसे सम्मेलन जरूरी हैं। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है। संघ के कार्यकर्ता महेश ने कविता पढ़कर सुनाई, जबकि ईशांत शर्मा ने नशे के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज युवा मोबाइल और सोशल मीडिया (फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम) के माध्यम से नशे के संपर्क में आ रहे हैं और इसके खिलाफ जागरूकता कमेटियां बनाने की जरूरत है। सम्मेलन के मुख्य वक्ता डा. महेंद्र ने कहा कि 1925 में विजय दशमी के दिन संघ की स्थापना हुई थी और आज संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। उन्होंने समाज को जागरूक करने के साथ-साथ तुलसी के पौधे लगाने, पेड़ों की रक्षा करने और प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने का संदेश दिया।