फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जदारी,ध्याडी, धाली गावोंं समर्पित की 52 लाख से निर्मित कूहल

विज्ञापन
सिरीनगर पंचायत में जाइका प्रोजेक्ट के तहत बैठक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जाइका प्रोजेक्ट के तहत बनी कूहल व पानी भंडारण टैंकों पर 52 लाख रुपये हुए खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के गांवों जदारी, ध्याडी, धाली सिंचाई कूहल की सौगात मिल गई है। जाइका प्रोजेक्ट के तहत निर्मित इस कूहल व पानी भंडारण टैंकों की व्यवस्था पर 52 लाख रुपये खर्च हुए है। इस योजना के तहत 3700 मीटर कूहल तैयार की गई है। शुक्रवार को राधा कृष्ण मंदिर जदारी में किसानों की आम बैठक की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य इस योजना को प्रथम चरण में 3700 मीटर कूहल और पानी के भंडारण के लिए टैंकों का भी पुनर्निर्माण कार्य किया गया। खंड परिजयोजना समन्यवक डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने योजना को राधा कृष्ण कृषक विकास समिति जदारी, ध्याडी, धाली गावों के सुपुर्द कर दी। इस मौके पर उनके साथ जिला कार्यालय से कृषि विशेषज्ञ डॉ. तनवी सूद और कनिष्ठ अभियंता शिवानी भी मौजूद रही। इस अवसर पर डॉ. अरुण शर्मा ने कहा कि सोलन खंड परियोजना प्रबंधन इकाई के तहत प्रवाह सिंचाई योजना के तहत आने वाली सिरीनगर पंचायत के जदारी ध्याडी धाली गांव के किसानों का अतुलनीय सहयोग इस स्कीम को पूर्ण करने में रह है। उन्होंने कहा कि इस समय जिला में 22 प्रोजेक्ट प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर किसानों को इस योजना का लाभा होगा और किसान अपनी आमदनी को भी बढ़ा सकेगा । इस मौके पर उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों का भी उन्होंने आभार जताया। उन्होंने कहा कि खंड परियोजना के तहत कूहल का निर्माण कार्य कृषक विकास संगठन की निगरानी में करवाया गया है। जिसका रखरखाव भविष्य में संगठन द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें