पारनू में शिविर के दौरान जांच करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत पारनू में हंस फाउंडेशन मेडिकल मोबाइल यूनिट अर्की टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में 107 मरीजों का चिकित्सकों ने चेकअप किया। मौके पर ही आवश्यक दवाएं भी दी गई। साथ ही चिकित्सकों ने लोगों को रोगों से बचाव के बारे में बताया। शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता गुलेरिया ने लोगों को सेवाएं प्रदान की। शिविर में जनरल ओपीडी के अलावा टेस्ट भी लोगों के किए गए। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं को विभिन्न रोगों के बारे में जागरूक किया और बचाव के उपाए बताए। जबकि ईएनटी विशेषज्ञ ने बताया कि इन दिनों खान-पान के कारण गले की बीमारी से संबंधित कई दिक्कतें आ रही है। ग्राम पंचायत पारनू के प्रधान केशव राम, उपप्रधान खेम चंद, वार्ड सदस्य, आशा कार्यकर्ता रीता, पंचायत सचिव लायक राम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।