फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोटली स्कूल विद्यार्थियों को दी संतुलित आहार लेने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय कोटली में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्या उषा ने की। इस अवसर पर नागरिक चिकित्सालय अर्की से किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने किशोरों के समग्र विकास, संतुलित आहार, जंक फूड से बचाव, मोबाइल के सीमित और सकारात्मक उपयोग, नशे से दूर रहने तथा तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अस्पताल में उपलब्ध काउंसलिंग सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि जरूरत पड़ने पर वे इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता तथा कनिष्ठ कक्षाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया।इसके अतिरिक्त किशोरियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सही जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता नीलम के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें