फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आपातकालीन कक्ष के बाहर जाम सीवरेज लाइन की साफ, मरीजों को राहत

विज्ञापन
अमर उजाला सोलन में 18 जून को प्रकाशित नालियों में गंदगी की खबर।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों को गंदगी व बदबू से रोजाना झेलनी पड़ रही थी दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के आपातकालीन कक्ष के बाहर जाम पड़ी सीवरेज लाइन को शनिवार को साफ कर दिया गया। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को राहत मिली है। काफी समय से सीवरेज लाइन जाम होने के कारण नालियों में गंदगी बह रही थी। इसके चलते अस्पताल परिसर में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने 18 जून को प्राथमिकता के साथ उठाया था। समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीवरेज लाइन की सफाई करवाई। प्रशासन के कर्मचारियों ने नाली में जमा गंदगी को बाहर निकाला और जाम लाइन को दुरुस्त किया। इसके बाद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार हुआ है और मरीजों को भी राहत मिली है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि सीवरेज लाइन के कारण मरीजों को हो रही परेशानी का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।

अमर उजाला सोलन में 18 जून को प्रकाशित नालियों में गंदगी की खबर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें