फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरसात के बाद स्कूलों में किचन गार्डन फिर होंगे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम आधारित लगानी होंगी सब्जियां
विज्ञापन

आधा घंटा मिड-डे मील वर्करों को गार्डन की करनी होगी देखरेख

शिक्षा विभाग की टीम करेगी स्कूलों का निरीक्षण
स्कूल मुखियाओं को आदेश जारी
एमडीएम वर्करों और बच्चों की सहभागिता
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले के प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में बरसात के बाद अब फिर किचन गार्डन तैयार करना अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल मुखियाओं को आदेश जारी किए गए हैं कि आगामी मौसम के अनुसार सब्जियां लगाई जाएं। साथ ही बरसात में खराब हुए किचन गार्डन को ठीक करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आगामी दिनों में मौसम के अनुसार ताजी सब्जियां उगाई जा सकें।
मिड-डे-मील वर्करों को रोजाना आधा घंटा किचन गार्डन की देखभाल करनी होगी। इसके अलावा मल्टीटास्क वर्कर और बैग फ्री डे के दिन बच्चों को भी इसमें सहयोग करने की अनुमति दी गई है। हाल ही में किए गए निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई स्कूलों में किचन गार्डन में कार्य नहीं हुआ है। इन स्कूलों को अब मौसमी सब्जियां उगानी होंगी और इसका नियमित निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

एमडीएम जिला नोडल अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि प्रदेश के हर स्कूल में किचन गार्डन स्थापित करना अनिवार्य है। इससे स्कूलों में उगाई गई ताजी सब्जियां मिड-डे-मील में शामिल की जा सकती हैं और बाजार से सब्जियां खरीदने की आवश्यकता कम होगी।
यदि किसी स्कूल में पर्याप्त जगह नहीं है, तो गमले या पोली बैग में न्यूट्रीशन गार्डन तैयार किया जाएगा। इससे भी बच्चों को पर्यावरण और पौष्टिक भोजन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बरसात में कई किचन गार्डन खराब हो गए हैं। अब मिड-डे-मील वर्करों को इन्हें ठीक करना होगा। मौसम के अनुसार मैथी, लहसुन, धनिया, गोभी सहित अन्य सब्जियों की बुवाई की जाएगी, ताकि स्कूलों में ताजा और स्वस्थ भोजन उपलब्ध हो सके।
-मोहिंद्र चंद पिरटा, जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें