फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर की 11 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान सूचियों पर की जाएगी चर्चा, जानकारी भी ले सकेंगे लोग
विज्ञापन

पंचायतीराज संस्थानाें के चुनावों को लेकर सूचियां अपडेट
23 व 24 को भी बाकी पंचायतों में होगी सभाएं, सचिव को आदेश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर(सोलन)। विकास खंड धर्मपुर की 24 पंचायतों में मतदान सूचियों पर चर्चा के लिए विशेष ग्राम सभाएं होंगी। इसके लिए 22, 23 और 24 सितंबर को बैठकें होंगी। इसमें लोग मतदान सूचियों की जानकारी ले सकेंगे। पंचायतीराज चुनाव के लिए हाल ही में मतदान सूचियां तैयार की गई हैं। खंड अधिकारी परवीन भारद्वाज ने पंचायत सचिवों को आदेश जारी कर दिए हैं।

सोमवार को धर्मपुर, बनासर, कोटीनाभं, कसौली, गढ़खल, गढ़खल सनावर, टकसाल, हुंडग, प्राथा, सनवारा, चामियां और गनोल पंचायतों में बैठक होंगी। इसके अलावा 23 सितंबर मंगलवार को जाबली, जंगेशू और नीचली गांगुड़ी में बैठक होगी। इसी तरह 24 सितंबर को आंजीमातला, महलोन, चम्मो, कोटला, नाहरी, रोडी, नारायणी, कोटबेजा, गुल्हाड़ी और कोट पंचायतों में ग्राम सभा रखी गई है।
विज्ञापन

विशेष बैठक में मतदाता विशेष रूप से अपना नाम सूची में देख सकेंगे। वहीं, कई पंचायतों में वार्डों को बढ़ाया गया है, इसलिए सूचियों को विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे पंचायत की ग्राम सभा में अवश्य भाग लें और मतदान सूची में अपना तथा वार्ड में रहने वाले लोगों का नाम अवश्य देखें। यदि कोई नाम छूट गया है तो उस पर भी चर्चा करें। मतदाता सूचियों से नाम हटाने की शिकायतों और सुझावों को बैठक में नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें