फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किशनपुरा के छात्र की सरसा खड्ड में डूबने से मौत

Fri, 06 Sep 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र मानपुरा स्कूल में आठवीं कक्षा का था विद्यार्थी
विज्ञापन

मानपुरा पुलिस ने खड्ड से निकाला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मानपुरा में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की सरसा खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मानपुरा पुलिस ने ढूंढ कर छात्र का शव निकाला और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार मानपुरा स्कूल में किशनपुरा गांव के जोगिंद्र सिंह का बेटा भवनदीप आठवीं कक्षा में पढ़ता था। बीते दिन वह स्कूल से आधी छुट्टी में नहाने के लिए सरसा खड्ड चला गया। इसके साथ चार अन्य बच्चे भी इसी कक्षा के थे, लेकिन किसी को भी तैरना नहीं आता था। चारों बच्चे तो किनारे पर नहाते रहे लेेकिन भवनदीप खड्ड में आगे चला गया और डूब गया। जब वह डूब गया तो अन्य बच्चे डर गए और किसी को नहीं बताया। जब बच्चा स्कूल से घर नहीं लौटा तो उसके माता पिता ने उसे अपने स्तर पर खोजा। कुछ लोगों ने बच्चे के कपड़े व बैग खड्ड के किनारे देखे, जब परिजन वहां पर पहुंचे तो उन्हें बच्चे के खड्ड में डूबने का आभास हुआ। जिस पर उन्होंने मानपुरा पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे के शव को बाहर निकला। नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें