फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंडर-19 एथलेटिक्स मीट में किरपालपुर का दबदबा, सिमरन बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
शिवालिक स्कूल किरपालपुर के विजेता छात्र स्कूल प्रबंधन के साथ
विज्ञापन
36 स्कूलों की 221 छात्राओं ने लिया भाग, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अर्की ने बाजी मारी
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुनिहार में आयोजित दो दिवसीय अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं कल्चरल मीट का मंगलवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में जिला सोलन के 36 विद्यालयों की कुल 221 छात्राओं ने भाग लिया। एथलेटिक्स में एसवीएस पब्लिक स्कूल किरपालपुर (नालागढ़) ने ओवरऑल खिताब का खिताब जीता। वहीं, राजकीय कन्या स्कूल सोलन उपविजेता रहा। एसवीएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल किरपालपुर (नालागढ़) की छात्रा सिमरन को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 100, 200, 400, 800, 1,500 और 3,000 मीटर दौड़ के अलावा गोला फेंक, भाला फेंक, लंबीकूद, ऊंचीकूद आदि स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें लगभग 91 छात्राओं ने हिस्सा लिया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य गौड़ ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ये स्कूल बने विजेता

भाषण प्रतियोगिता में धुंधन स्कूल प्रथम व सनावर दूसरे स्थान पर रहा। संस्कृत गीतिका में अर्की प्रथम व धुंदन स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वाद्य संगीत में अर्की विजेता व सुबाथू स्कूल उपविजेता रहा। एकल गीत में अर्की प्रथम व बवासीं स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। शास्त्रीय संगीत में छात्रा स्कूल सोलन प्रथम और अर्की दूसरे स्थान पर रहा। समूह गीत में अर्की विजेता व धुंदन स्कूल उपविजेता रहा। लोक नृत्य में छात्रा स्कूल सोलन प्रथम और धुंदन स्कूल दूसरा स्थान हासिल किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें