संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की 361वीं इकाई का गठन नालागढ में हुआ जिसकी कमान डॉक्टर पूनम जैन को सौंपी गई। पूरे देश में 360 केंद्र पहले से चल रहे हैं और 10 हजार से अधिक सदस्य हैं। महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र के क्षेत्रीय सचिव वीर रवींद्र जैन ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य समाज सेवा करना है, जिसमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। नालागढ़ में भी शीघ्र ही सेवा कार्यों की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत 28 अप्रैल को नालागढ़ अस्पताल में रक्तदान शिविर होगा। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय सचिव वीर सुभाष जैन, डिप्टी रीजनल डायरेक्टर वीर मनोहर जैन, नालागढ़ इकाई की चेयरमैन पूनम जैन, सचिव वीरा दीपिका जैन, कोषाध्यक्ष वीरा रेनू जैन, उपाध्यक्ष वीरा प्रमोद जैन, संयुक्त सचिव वीरा नीरू जैन और डायरेक्टर आशिमा जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।