महिलाएं व बेरोजगार करेंगे सुक्खू
सरकार का सूपड़ा साफ:शैलेंद्र कांग्रेस महिलाओं को 1500 व बेरोजगारों को नहीं दिला पाई रोजगार
विधानसभा चुनाव की तरह फिर से झूठे फार्म भरवा रही है कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र ने कहा कि महिलाओं से 1500 रुपये और बेरोजगारों को रोजगार के नाम पर विश्वासघात करने वाली सुक्खू सरकार ने न ही महिलाओं को हर माह 1500 रुपये दिए हैं, और न ही बेरोजगारों को बेरोजगार।
शैलेंद्र ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान इन्हीं कांग्रेस नेताओं ने एक नीले फॉर्म भरवाकर महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने की घोषणा की थी। मगर वादा अभी तक पूरा नहीं किया। इस बार भी सुक्खू सरकार ने इसी तरह के फार्म भरवाकर महिलाओं को 1500 रुपये देने के वादा किया। लेकिन इस बार महिलाओं को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनावों में 26 लाख महिलाएं अब बातों में नहीं आएंगी
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली सरकार परीक्षाओं का परिणाम तक नहीं निकल रही। वहीं, रोजगार सृजन करने में सरकार नाकाम रही है।