फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में सुधरेगी सफाई व्यवस्था, 102 नए कर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
इंपैक्ट
विज्ञापन

अब तक 250 कर्मचारियों के सहारे ही चल रहे थे 17 वार्ड
पंचायतों से नगर निगम में जुड़े इलाकों में भी सुधरेगी सफाई व्यवस्था
कूड़ा ठिकाने लगाने के लिए आ रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम के सात वार्डों में अब सफाई व्यवस्था सुधरने जा रही है। इसके लिए 102 नए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ये कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से कार्य करेंगे। इससे जहां शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखना आसान होगा, वहीं पंचायतों से नगर निगम में जुड़े क्षेत्रों में भी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसके साथ कलेक्शन सेंटरों से देर से उठने वाला कूड़ा भी समय पर निपटाया जाएगा।
पिछले दो माह से कर्मचारियों की कमी के कारण कलेक्शन सेंटरों पर दिनभर गंदगी पसरी रहती थी। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब निगम ने नई तैनाती कर दी है। नगर निगम के पास अब 352 सफाई कर्मचारी हो गए हैं। यदि इसके बाद भी सफाई व्यवस्था में दिक्कत आती है, तो निगम की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद शहर में कुल 17 वार्ड हो गए हैं। इनमें कई पंचायत क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। नगर निगम बनने के बाद से सफाई कर्मचारियों की तैनाती ठेकेदार के माध्यम से की जा रही है। पिछले कुछ समय से कर्मचारियों की कमी खलने लगी थी। शहर के सात वार्डों में कूड़े के ढेर लगे रहते थे। गंदगी से राहगीर परेशान हो रहे थे, वहीं स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के दावे भी कमजोर पड़ने लगे थे। कर्मचारियों की कमी के कारण कूड़ा समय पर नहीं उठ रहा था और शहर की स्थिति लगातार बिगड़ रही थी।
घर-घर से कूड़ा एकत्र तो हो जाता था, लेकिन कर्मचारी उसे कलेक्शन सेंटर पर रखकर चले जाते थे। यहां से डंपिंग साइट तक कूड़ा पहुंचाने के लिए अलग कर्मचारियों की ड्यूटी थी, मगर पिछले कुछ दिनों से कूड़े के ढेर शहरभर में नजर आ रहे थे।
इन वार्डों में होगी तैनाती
नगर निगम की ओर से ठेकेदार के माध्यम से नियुक्त किए ए कर्मचारियों को वार्ड नंबर 3, 4, 9, 11, 15, 16 और 17 में तैनात किया गया है। इन्हें कलेक्शन सेंटरों से कूड़ा समय पर निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के सात वार्डों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 102 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ठेकेदार के माध्यम से लगाए गए ये कर्मचारी समय पर कूड़ा निपटाने का कार्य करेंगे, जिससे सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।
- ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें