फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: घर के बाहर की लाइट रखें ऑन, रात के समय बाहर अकेले न जाए

विज्ञापन
हाटकोट के खलयाणी में तेंदुआ।
विज्ञापन
क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की शिकायत पर विभाग की टीम ने किया खलयाणी का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार क्षेत्र के हाटकोट के खलयाणी में पिछले कई दिनों से तेंदुए के आतंक से खलयाणी के लोग सहमे हुए हैं। पिछले पांच दिनों से प्रतिदिन तेंदुआ घरों के आसपास रात को 12 बजे के बाद कई लोगों ने देखा है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को भी दी। सूचना के बाद शनिवार को विभाग की ओर से वन अधिकारी रेंज ऑफिसर राजेंद्र सिंह, ब्लॉक ऑफिसर नरायण दत शर्मा और वन रक्षक संजीव कुमार, रीता दास ने खलयाणी क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को तेंदुए के संदर्भ में जागरूक किया और उससे बचाव के बारे में बतलाया और लोगों को कहा कि कोई भी व्यक्ति अकेला रात के समय बाहर न निकले। घर के बाहर की लाइट जलाकर रखें और तेंदुआ फिर नजर आए तो तुरंत वन विभाग कुनिहार को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें