फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डुमैहर में खुली जोगिंद्रा बैंक शाखा, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधाएं

विज्ञापन
अर्की के डुमैहर में बैंक की नई शाखा का शुभारंभ करते हुए विधायक संजय। स्रोत: सूचना एवं जन संपर्क
विज्ञापन
विधायक संजय अवस्थी ने किया ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/अर्की। विधानसभा क्षेत्र अर्की के डुमैहर में जोगिंद्रा सहकारी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डुमैहर में बैंक की शाखा खुलने से लोगों को बैंकिंग सुविधाओं का फायदा मिलेगा। इसी के साथ लेनदेन के कार्य भी लोग आसानी से घरद्वार से ही कर सकेंगे। शुभारंभ अवसर पर विधायक ने कहा कि शाखा खुलने से लोगों को बेहतर ग्राहक सेवा, नए वित्तीय उत्पादों तथा बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब एक नया बैंक खुलता है, तो पहले से मौजूद बैंक में प्रतिस्पर्धा बढ़ाती है। इस प्रतिस्पर्धा के कारण बैंक बेहतर ब्याज दरें, कम शुल्क, और बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित होते है। विधायक ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की नई शाखा को अपना सहयोग दें ताकि बैंकिंग कार्य में सुलभता लाई जा सके। शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत लोगों की समस्याओं को भी सुना। बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में अब जोगिद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की पांच शाखाएं खोली जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक से इंटरनेट बैंकिंग की अनुमति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। इस वर्ष के भीतर सेवा आरंभ करने की योजना का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर निदेशक जितेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत मंजयाट के प्रधान आरएस ठाकुर, ग्राम पंचायत डुमैहर की प्रधान किरण कौंडल, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. तारा चंद नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें