फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मुफ्त उपहार देने और 10 लाख से अधिक नकदी निकालने पर रखें नजर

Tue, 07 May 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर भी सभी सुविधाएं समय पर करवाई जाएं मुहैया
विज्ञापन

चुनाव को लेकर उपायुक्त ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकसभा चुनाव को लेकर जिला में नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई। उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी हो गई है। इसके साथ ही जिले में भी निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चरण में प्रवेश कर गई है। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं मुहैया करवाने और आवश्यकतानुसार स्वयंसेवियों की तैनाती के निर्देश भी दिए। उन्होंने डाक मतपत्र व विभिन्न श्रेणियों को घर से मतदान संबंधी सुविधा व तैयारियां समयबद्ध पूरी करने को कहा। कहा कि ईवीएम प्रबंधन के दृष्टिगत इनके भंडारण, सुरक्षा, उपलब्धतता और जांच से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन किया जाए। उन्होंने मद्य व मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध आवंटन पर कड़ी निगरानी रखने और विशेषतौर पर दूसरे राज्यों से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर गश्त व निगरानी पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त उपहार इत्यादि के लेन-देन सहित अन्य प्रलोभनों से संबंधित गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जाए। उपहार इत्यादि से संबंधित किसी वस्तु की सामान्य से बहुत अधिक बिक्री और 10 लाख रुपये की निर्धारित सीमा से अधिक एकमुश्त नकदी की निकासी से संबंधित मामलों पर भी कड़ी नजर बनाए रखें। बैठक में कानून व्यवस्था, परिवहन, आदर्श आचार संहिता की अनुपालना, हेल्पलाइन एवं शिकायतों के निस्तारण, प्रशिक्षण, चुनावी सामग्री, मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति, एसएमएस निगरानी एवं संचार योजना, आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं, मानव संपदा प्रबंधन सहित अन्य पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राज कुमार व बद्दी अशोक वर्मा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रियंका चंद्रा, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर सहित चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें