फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली का मौसम हुआ सुहाना, जंगलों में बने होटल पर्यटकों की पहली पसंद

Sat, 18 Jul 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कसौली चर्च के पास ठंडे मौसम का लुत्फ उठा पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
वीकेंड को लेकर हाईवे पर लगी वाहनों की कतारें, होटल और होम स्टे में ऑक्यूपेंसी फुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार करवट बदल रहा है, जहां धूप और बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं मैदानी व निचले क्षेत्रों में बढ़ी भारी उमस और भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। इसके चलते कसौली और आसपास के इलाकों में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

वीकेंड शुरू होते ही बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। शुक्रवार से ही पर्यटक स्थलों के होटलों और होम स्टे में ऑक्यूपेंसी फुल चल रही है। अधिकांश पर्यटकों ने जंगलों के बीच बने होटलों को अपनी पहली पसंद बनाया है और मौजमस्ती के लिए एडवांस बुकिंग करवा रखी है, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। पहाड़ों की ओर आने वाले हाईवे पर बाहरी राज्यों के सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है, लेकिन वर्तमान में आसमान बादलों से घिरा हुआ है। कसौली का यह सुहाना और बदला हुआ मिजाज पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कसौली पहुंचे हजारों पर्यटक इस बेहतरीन मौसम का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। इसमें मालरोड, हेरिटेज मार्केट, सनसेट पॉइंट इन सभी जगहों पर सुबह से लेकर शाम तक पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। वीकेंड से पहले ही शुरू हुआ पर्यटकों के आने का यह सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें