फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कसौली और चायल पर्यटकों से गुलजार, होटलों में रही 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी

Mon, 05 Dec 2022 12:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर

सार

पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही होटल भी पैक रहे। कसौली के होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। जबकि चायल के होटल 55 फीसदी तक पैक रहे। वहीं वाहनों की भी आवाजाही अधिक हो गई है। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के साथ ही हिमाचल में पर्यटक भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
पर्यटन क्षेत्र कसौली में चहल कदमी करते पर्यटक। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पर्यटन नगरी कसौली और चायल रविवार को पर्यटकों से गुलजार रहे। दिनभर लोगों की चहलकदमी बनी रही। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही होटल भी पैक रहे। कसौली के होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। जबकि चायल के होटल 55 फीसदी तक पैक रहे। वहीं वाहनों की भी आवाजाही अधिक हो गई है। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के साथ ही हिमाचल में पर्यटक भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में कसौली और चायल में आगामी दिनों में भी अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है। गौर रहे कि वीकेंड पर बीते कुछ दिनों से पर्यटन क्षेत्रों में लोगों की आमद बढ़ रही है।

विज्ञापन


शनिवार को भी लोगों का हुजूम कसौली में देखने को मिला है। बाहरी राज्य से प्रदेश का रुख कर रहे पर्यटक मौसम का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। रविवार को भी कसौली में पर्यटक बड़ी संख्या में देखे गए। इससे गढ़खल में जाम की स्थिति भी बनी रही। हालांकि जाम को खुलवाने के लिए पुलिस मौके पर तैनात रही। वहीं रविवार को भी लगातार पर्यटकों ने देर शाम तक कसौली का रुख किया। इसके चलते कसौली के मालरोड, तिब्बतियन मार्केट, हेरिटेज मार्केट व न्यू मार्केट में देररात तक लोगों की भीड़ रही और लोगों ने खरीददारी की। इसी के साथ पर्यटकों ने कसौली के बहुचर्चित चर्च, गीलबर्ड और मंकी प्वांइट में घूमने का मजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें