फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ कसौली, होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी

Mon, 16 Nov 2026 02:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कसौली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के कारण लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
जंगलों के बीच बने होटल और होमस्टे भी पर्यटकों से पैक
विज्ञापन

परवाणू-सोलन हाईवे पर रेंगते नजर आए वाहन, गढ़खल से किमूघाट तक लगी कतारें

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर/कसौली (सोलन)। प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम में बदलाव के चलते दिन में हल्की गर्मी, जबकि शाम होते ही ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में अभी भी गर्मी बनी हुई है, लेकिन इससे राहत पाने और सुकून के पल बिताने के लिए पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। इसका असर कसौली के पर्यटन कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। वीकेंड पर यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है और होटलों में शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है।
वीकेंड शुरू होते ही बाहरी राज्यों से पर्यटकों का हिमाचल पहुंचना शुरू हो गया। शुक्रवार से ही सैलानी एडवांस बुकिंग के साथ कसौली और आसपास के पर्यटन स्थलों के होटलों में पहुंचने लगे। कसौली के जंगलों के बीच बने होटल, होमस्टे और अन्य पर्यटन इकाइयां पर्यटकों से गुलजार हैं। यहां का सुहावना और शांत मौसम सैलानियों को खूब आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन


उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पर्यटक कसौली की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा रहे हैं। प्रसिद्ध मालरोड, हेरिटेज मार्केट और सनसेट प्वाइंट पर दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल बनी हुई है।

पर्यटकों की बढ़ती आमद का असर परवाणू-सोलन हाईवे पर भी देखने को मिल रहा है। बाहरी राज्यों के वाहनों की संख्या बढ़ने से रविवार को गढ़खल से किमूघाट तक लंबा जाम लग गया। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, जिससे पर्यटन कारोबार को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद
कसौली के पुलिस प्रभारी घनश्याम अत्री ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का प्रयास है कि सैलानियों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े और स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

कसौली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के कारण लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

कसौली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के कारण लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें