फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट निवासी की आईजीएमसी में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रे करने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। कंडाघाट के एक व्यक्ति की खरपतवार की स्प्रे करने से तबीयत बिगड़ने के बाद अब आईजीएमसी में मौत हो गई है। वह 1 अक्तूबर से उपचाराधीन था। बुधवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
आईजीएमसी शिमला प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि 1 अक्तूबर को उपचार के लिए लाए गए व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार, पुत्र नेक राम, निवासी गांव शडोग, डाकघर कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई। मौके पर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि रविंद्र ने 30 सितंबर को खरपतवार की स्प्रे कर रहा था। इस दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए पहले क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गए, जहां से आगे इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। एसपी ने बताया कि अब तक की जांच में किसी ने भी मृत्यु पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस मामले हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें