बरोटीवाला कालेज में पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्र प्राचार्य के साथ- स्र
बरोटीवाला काॅलेज में रेड रिबन क्लब ने एड्स जागरूकता पर करवाईं प्रतियोगिताएं
कला के माध्यम से छात्रों ने दिया एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन) राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से एड्स जागरूकता को लेकर पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से समाज को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने और बचाव के उपायों का संदेश दिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने आकर्षक पोस्टर बनाए, जिनमें एड्स के कारणों और समाज की भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया गया। वहीं, रंगोली के माध्यम से छात्रों ने कलात्मक तरीके से जागरूकता की अलख जगाई। रंगोली प्रतियोगिता में कमल कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। रूपा कुमारी, कविता और अनिशा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सीमा और निभा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में पूजा प्रथम रहीं। पंखुड़ी और सीमा ने द्वितीय तथा निशा कुमारी ने तृतीय स्थान पाया। कलात्मक प्रतिभा की सराहना महाविद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपमा पाठक ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एड्स जैसे संवेदनशील विषय पर छात्रों की ओर से दिखाई गई कलात्मक प्रतिभा सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छात्र समाज के सजग प्रहरी हैं और उनके ऐसे प्रयास जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों से जुड़ने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक और भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।