फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीकरण पर सरकार दे रही विशेष छूट : डीसी

विज्ञापन
सोलन में राष्ट्रीय लैंगिक अ​भियान के दौरान नुक्कड नाटक प्रस्तुत करती हुई। स्रोत: आईपीआर
विज्ञापन
कोठों में नई चेतना 4.0 अभियान का आगाज, लैंगिक हिंसा के विरुद्ध महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। महिलाओं के नाम पर भूमि या संपत्ति का पंजीकरण कराने पर पुरुषों की तुलना में कम शुल्क लिया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ परिवारों को मिल रहा है। शुक्रवार को कोठों कलाकेंद्र में नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। समान अधिकार और जागरूकता पर बल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए डीसी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अब राशन कार्ड भी परिवार की महिला मुखिया के नाम पर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने खुशी जताई कि सरकार के सुधारात्मक प्रयासों से प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में लिंगानुपात में सुधार के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

विशेषज्ञों ने दी कानूनी व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिस थाना प्रभारी कविता ने लैंगिक समानता और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उप प्रमुख एसएल कश्यप ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 व विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. प्रियंका ने स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए, जबकि जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव ने सुखाश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना और बाल विवाह मुक्त अभियान के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटक से दिया लिंग आधारित हिंसा रोकने का संदेश
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने समूह गान और नुक्कड़ नाटक के जरिये लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा, कोठों पंचायत की प्रधान जयवंती ठाकुर, ओच्छघाट की प्रधान पूनम शर्मा उपस्थित रहीं।

सोलन में राष्ट्रीय लैंगिक अभियान के दौरान नुक्कड नाटक प्रस्तुत करती हुई। स्रोत: आईपीआर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें