फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कलमबंद हड़ताल जारी, मरीज हो रहे परेशान

Wed, 28 Feb 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
20 फरवरी से मांगों को लेकर चिकित्सक हैं हड़ताल पर
विज्ञापन

सुबह 9:30 से 12:00 बजे ओपीडी में नहीं मिल रही उपचार सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेशभर में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की हड़ताल से मरीजों को परेशानी आ रही है। बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल में 9:30 से 12:00 बजे तक हड़ताल जारी रही। इससे मरीजों को इस दौरान इलाज नहीं मिला। चिकित्सकों का कहना है कि सरकार ने एक बार भी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। ऐसा लग रहा है कि मांगों को लेकर सरकार के मन में अंधेरा छाया हुआ है। सरकार ने दिन में अंधकार मचाकर चिकित्सकों का एनपीए छीन लिया है। सरकार अगर मांगें मानने को तैयार नहीं है तो सभी चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।
बुधवार को हड़ताल के कारण क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। दोपहर 12:00 बजे तक ओपीडी में चिकित्सकों के न आने पर लंबी कतारें लग रही हैं। हालांकि आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को समय पर उपचार की सुविधा मिली।
विज्ञापन

इनसेट
ये है मांगें
चिकित्सक एनपीए समेत 4-9-14 की बहाली, एड्स कंट्रोल सोसायटी में परियोजना निदेशक का कार्यभार वापस स्वास्थ्य निदेशक को दिया जाए, पात्रता एवं वरिष्ठता के आधार पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, जेडी, डीडी, सीएमओ, एसएमएस, बीएमओ को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए और किसी को भी सेवानिवृत्त होने के बाद एक्सटेंशन न दी जाए। इसके अलावा भी कई अन्य मांगें हैं। वहीं जितनी बार भी सरकार से वार्ता हुई है उसकी एजेंडा कॉपी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
सरकार की ओर से चिकित्सकों की बात सुनी नहीं जा रही है। जल्द ही इसमें चिकित्सक अब आगामी कदम उठाने वाले हैं। लगातार सरकार से आग्रह किया जा रहा है कि मांगों पर एक बार ध्यान दिया जाए।
-डॉ. कमल अटवाल
अध्यक्ष, जिला चिकित्सा संघ, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें