फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पीजी कॉलेज सोलन और खेलो इंडिया बिलासपुर की टीम में होगी कबड्डी फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
हिमाचल उत्सव के दौरान कबड्डी प्रतियोगितममें रेड करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। हिमाचल उत्सव सोलन में बुधवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें पीजी कॉलेज सोलन और खेलो इंडिया बिलासपुर की टीम फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले कंडाघाट और कन्या स्कूल सोलन की टीम के बीच पहला मुकाबला हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबले में सोलन की टीम ने कंडाघाट को एक प्वाइंट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मुकाबला पीजी कॉलेज सोलन और सलोगड़ा के बीच हुआ, जिसमें पीजी काॅलेज सोलन की टीम विजेता बनीं। इसके अलावा खेलो इंडिया बिलासपुर की टीम ने भी पहला मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं सेमीफाइनल में खेलो इंडिया बिलासपुर और पीजी कॉलेज सोलन की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अंकुश सूद ने बताया कि फाइनल मुकाबले वीरवार को आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी।

हिमाचल उत्सव के दौरान कबड्डी प्रतियोगितममें रेड करते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें