संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला से गुणाई के लिए दोपहर के समय चलने वाली बस का रूट जुमलापुर तक करने पर ग्रामीणों ने विरोध किया है। लोगों ने इसे वापस गुणाई तक करने की मांग की है। बरोटीवाला से एचआरटीसी के बस गुणाई के लिए तीन बजे रवाना होती थी। यह बस बरोटीवाला कॉलेज, स्कूल और मधाला स्कूल के बच्चों को लेकर रवाना होती थी। गुणाई तक के बच्चों को यह बस सुविधा थी, लेकिन अब इस बस का रूट जुमलापुर तक कर दिया है। इससे गुणाई, मसारा और कुकड़ा पानी गांव के बच्चों को जुमलापुर से आगे पैदल ही जाना पड़ रहा है। ग्रामीण बाल किशन और नरेश मेहता ने बताया कि यह बस स्कूल-कॉलेज के बच्चों के लिए ही चलाई है। लोगों का कहना है कि विधायक के कहने पर इस रूट में फेरबदल किया है, जिससे यहां के लोग परेशान है।
गुणाई से समय पर नहीं पहुंच रही बस
यह बस गुणाई से समय पर नहीं पहुंच रही है। इससे चलते इसे अब जुमलापुर से वापस किया है। स्कूल-कॉलेज पढ़ने वाले बच्चे इसी इसी गांव तक हैं। इसके आगे के गांव के कोई बच्चा नहीं है। उन्होंने अपने इंस्पेक्टर को निर्देश दिए हैं कि वह इस रूट का निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट दें। अगर कोई छात्र बस के न जाने से प्रभावित हो रहा है तो इस रूट को वापस गुणाई कर दिया जाएगा।
-जोगिंद्र चौधरी, आरएम, एचआरटीसी।