फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में सामने आए पीलिया के 11 नए मामले

Wed, 03 Feb 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सोलन में बुधवार को पीलिया के 11 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच ने बताया कि सोलन जिला में पीलिया बीमारी से संबंधित 11 मामले सकारात्मक पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीलिया के मरीजों को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में दूषित जल से होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पेयजल को 20 मिनट उबालने के बाद ही सेवन करें। जिले में दूषित जल से फैलने वाले संक्रामक रोगों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पानी शुद्ध करने की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पीलिया होने की संभावना पर सबसे पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में एलएफटी परीक्षण करवाएं। यह परीक्षण नि:शुल्क किया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें