फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल अस्पताल में 50 मुफ्त और 150 दवाएं मिलेंगी सस्ती

Tue, 03 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
जोनल अस्पताल सोलन में जल्द ही दोबारा जन औषधि केंद्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
जोनल अस्पताल सोलन में जल्द ही दोबारा जन औषधि केंद्र शुरू हो जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से मरीजों को 50 विभिन्न प्रकार की मुफ्त दवाइयां देने की योजना है। करीब 150 से अधिक दवाइयां बाजार से सस्ते दाम में उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


जन औषधि केंद्र काफी अरसे से बंद है। इस कारण मरीजों को सस्ती दवाओं के महरूम रहना पड़ रहा है। हालांकि परिसर में अन्य दुकानें भी हैं, लेकिन जन औषधि केंद्र में सबसे सस्ती दवाएं रोगियों को मुहैया करवाई जाती है। प्रबंधन के अनुसार मरीजों को सस्ती जेनरिक दवाइयां देने के लिए अस्पताल प्रशासन हमेशा से ही तत्पर है, लेकिन तकनीकी कारणों से जनऔषधि केंद्र फिर से शुरू करने में समय लग गया।

टेंडर की बिड मिलते ही जनऔषधि केंद्र की सुविधा शुरू की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके दरोच ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने ग्राहक पंचायत द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किए गए प्रदर्शन को गैर जिम्मेदराना बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सरकार के निर्देशानुसार सोलन अस्पताल समेत जिला के अन्य स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को रोगियों की पर्ची में कैपिटल लेटर में दवाइयां लिखने का सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोगियों को बेहतर सेवाएं देने का पूरा प्रयास है। रोगियों की फीड बैक के लिए शिकायत बॉक्स उपलब्ध है। इसमें रोगी कोई भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें