फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: संयुक्त आयुक्त ने शहर में किया औचक निरीक्षण, अतिक्रमण पर 37 चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला मुख्यालय के बाजारों में अतिक्रमणकारियों पर शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त प्रियंका चंद्रा की अध्यक्षता में टीम औचक निरीक्षण करने बाजार में पहुंची।
यहां पर टीम ने अतिक्रमण करने वाले 37 कारोबारियों का मौके पर चालान कर 22,250 रुपये जुर्माना वसूला। नगर निगम की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जैसे-जैसे टीम बाजार में आगे बढ़ रही थी, कई कारोबारी अपना सामान समेटते नजर आए।
विज्ञापन

हालांकि टीम ने किसी को नहीं बक्शा जिन्होंने बाहर सामान सजाया था। उन पर तुरंत कार्रवाई कर चालान किया। इसके अलावा शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम की टीम सुबह के समय शहर का निरीक्षण कर रही है।
इस बीच शुक्रवार की सुबह वार्ड-9 में खुले में कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान नगर निगम ने 1,000 रुपये जुर्माना भी वसूल किया है।
नगर निगम की टीम में संयुक्त आयुक्त प्रियंका चंद्रा के अलावा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता, सफाई निरीक्षक राजेश कुमार समेत अन्य टीम सदस्यों ने बाजार में पहुंचकर कार्रवाई की। कारोबारियों के चालान काटकर उन्हें दोबारा अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

दोबारा अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। इससे पहले कई बार कारोबारियों को चेतावनी भी दी गई थी। अगर अब कोई कारोबारी अतिक्रमण करता है तो उस पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रियंका चंद्रा, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें