कुमारहट्टी पंचायत के जॉनी पहलवान राष्ट्रीय प्रतियोगता में मेडल प्राप्त करते हुए। स्रोत: खिलाड़
रोहतक में हुई राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हरियाणा के रोहतक स्थित एमडीयू यूनिवर्सिटी में 17वीं नेशनल राष्ट्रीय स्तर की ग्रेपलिंग (मल्लयुद्ध) प्रतियोगिता में नालागढ़ के कोईडी पंचायत के कुमारहट्टी गांव से संबंध रखने वाले भगत सिंह उर्फ जॉनी पहलवान ने हिमाचल के लिए दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
जॉनी पहलवान पहले भी बहुत बार राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और पदक जीत चुके हैं। वह कुश्ती में एनआईएस पटियाला से कोचिंग से डिप्लोमा होल्डर भी हैं और पिछले 10 सालों से बच्चों को कुश्ती की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। जॉनी पहलवान ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह बच्चों को कुश्ती सीखा रहे हैं, जिससे आने वाली पीढ़ी नशे में से बची रहे। उन्होंने हैरानी जताई कि सरकार की तरफ से बच्चों के लिए किसी भी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिली है ताकि अच्छा इंडोर स्टेडियम तैयार हो सके।