फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जोगिंद्रा बैंक के 100 वर्ष पूरे, नए भवन का सीएम करेंगे लोकार्पण

Mon, 19 Aug 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
7.50 करोड़ रुपये से बना है भवन, बैंक के नए लोगो का भी होगा विमोचन
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने वाली सहकारी सभाओं को भी मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
शहर व उसके आसपास करोड़ों रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे सीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। केंद्रीय जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि मंगलवार को 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बैंक के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस दौरान सीएम करीब 7.50 करोड़ रुपये की लागत से न्यू कथेड़ में बने बैंक के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि इस भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। उद्घाटन के साथ ही बैंक का मुख्य कार्यालय इस भवन में शिफ्ट हो जाएगा। उन्होंने बैंक की 100 वर्ष की इस यात्रा को ऐतिहासिक करार दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बेहतरीन कार्य करने वाली सहकारी सभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अर्की के डुमैहर में जल्द ही बैंक की नई शाखा खुल रही है। बैंक अब डिजिटलाइजेशन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा कोठी देवरा स्कूल के नए भवन का भी उद्घाटन किया जाएगा। इस पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सोलन दौरे के दौरान करीब 2.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पार्किंग और बैडमिंटन हॉल के अलावा अन्य करोडों के शिलान्यास किए जाएंगे। इसके अलावा एससीईआरटी के प्रशासनिक भवन के लोकार्पण के साथ सोलन विधानसभा क्षेत्र में कुछ और शिलान्यास व उद्घाटन भी किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सोलन के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, सीपीएस संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी एवं नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें