कोईड़ी पंचायत में मार्ग का कार्य शुरू कराने से पहले भूमि पूजन कराते हुए विधायक हरदीप बावा। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कोइडी पंचायत के रुगी मोड़ से खलेड-चिरखु-जागली की मार्ग निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। वर्तमान में इस मार्ग कई जगह से बंद है। हर बरसात के मौसम में यह रोड बंद हो जाता था। इसके तहत इस मुख्य सडक़ को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत करवाया गया। विधायक हरदीप सिंह बावा ने पूजा-अर्चना करके इसका कार्य भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि मार्ग कच्चा होने के कारण जनता को आने-जाने में बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता था। इससे अब जनता की यह समस्या का समाधान हो गया और गांववासियों ने विधायक हरदीप सिंह बावा के समक्ष अपने गांव की समस्याओं को रखा। जिस पर विधायक ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के जेई राजेश शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव यश पाल शर्मा, पूर्व प्रधान राम आसरा, परमजीत, हंस रामेश्वर नेम चंद, जगदीश चंद अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद