फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में प्रवासी कामगारों की आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के सिक्का होटल के समीप आधा दर्जन प्रवासी कामगारों की झुग्गियां जल कर राख हो गईं। आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान होने से बाल-बाल बच गया। अभी आग लगने का कारण पता नहीं चला है। यह घटना दमकल विभाग के साथ होने से त्वरित कार्रवाई कर फायर ब्रिगेड ने एक दर्जन झुग्गियों को जलने से बचा लिया।
विज्ञापन

घटना शनिवार देर रात्रि 11 बजे की है। यूपी निवासी संजू और रिंकू की झुग्गी में अचानक आग लग गई। उस समय ये दोनों सोए हुए थे। जैसे ही आग लगी वह किसी तरह बाहर निकले और शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे अन्य झुग्गियों वाले लोग बाहर निकल गए। कुछ लोगों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। आग प्रवासी कामगार मनोज कुमार, विशाल, साहिर अली और सुनील कुमार की झुग्गियों तक पहुंच गई। विशाल अपने गैस सिलिंडर को भी नहीं निकाल पाया। आग लगने से सिलिंडर फट गया।
विशाल का 30 हजार कैश भी आग की भेंट चढ़ गया। साहिर अली के साथ यूसुफ, फिरदौस और अफरोश भी रहते थे। इसका बोनस और वेतन का 42 हजार आग में जल गया। आग लगने से घबराए लोगों की चीख पुकार फायर ऑफिस तक पहुंची। इसके बाद फायर अधिकारी कुलदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस जगह एक दर्जन झुग्गियां और एक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर थी जिसे सुरक्षित बचा लिया गया। फायर ऑफिसर कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना स्थल उनके कार्यालय से मात्र 500 मीटर की दूरी पर था जिससे नुकसान को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। दो लाख की संपत्ति और एक ट्रैक्टर ट्राली को बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें