फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी हाउसिंग बोर्ड के घर से पांच लाख के गहने-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बीबीएन के बरोटीवाला और बद्दी क्षेत्र में शातिरों ने एक मकान और मंदिरों से लाखों रुपये की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस-1 में चोरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक व्यापारी के मकान पर उस समय चोरी की, जब घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन

फेस-1 में हाउस नंबर-102 में रहने वाले भागीरथ बद्दी-साई मार्ग पर च्वाइस स्टेशनरी हाउस चलाते हैं। सुबह उनकी पत्नी बेटी को लेकर करीब साढ़े दस बजे दुकान पर गई थीं। जब डेढ़ बजे वापस घर आईं तो घर का ताला गायब था और दोनों कमरों में अलमारियों का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर से करीब पांच लाख की नकदी और गहने चोरी कर लिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
वहीं बरोटीवाला थाने के तहत बटेड़ गांव में एक शिव मंदिर और गुग्गामाड़ी मंदिर के दान पात्रों के ताले तोड़कर नकदी ले गए। मंदिरों में ग्रामीणों ने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं लेकिन चोर इतने शातिर निकले कि पहले सीसीटीवी कैमरों को बंद किया और उसके बाद चोरी को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह पांच बजे जब संजय शर्मा मंदिर में पूजा करने गए तो वहां उन्होंने ताले टूटे देखे। उन्होंने इसकी सूचना बरोटीवाला थाने को दी। सूचना पर ही पुुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल देखा।
विज्ञापन

शिमला की फॉरेंसिक टीम करेगी स्पॉट निरीक्षण
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड में हुई चोरी की शिमला से फॉरेंसिक टीम स्पॉट निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकेगा। पुलिस को बरोटीवाला के मंदिरों में भी ताले टूटने की सूचना मिली है। इसकी बरोटीवाला पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें