Hamirpur youth hanged himself to death at Dhana village of BBN
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के ढाणा गांव में एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे से लटककर फंदा लगा लिया। यह व्यक्ति हमीरपुर के गांव बडार का रहने वाला था और ढाणा गांव की एक कंपनी में पिछले 10 साल से कार्यरत था। वह कंपनी के साथ ही एक किराये के कमरे में रहता था।
मृतक युवक शादीशुदा था। पुलिस के अनुसार हमीरपुर निवासी नरेंद्र कुमार दो दिन से कमरे में बंद था। मकान मालिक ने दभोटा पुलिस चौकी को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और दरवाजा तोड़ा तो व्यक्ति पंखे से लटका हुआ था।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। बीती रात दो बजे मृतक के परिजन विवेक और देशराज ढाणा पहुंचे। पुलिस ने शव को परिजनों के सामने पंखे से नीचे उतारा और नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।