फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लाखों के आभूषण चोरी करने के मामले में ज्वैलर गिरफ्तार

Fri, 20 Sep 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने घुमारवीं के ज्वैलर को बेचे थे चोरी किए गहने
विज्ञापन

जुलाई में अर्की के गांव जाबल में दिया था चोरी काे अंजाम
चोरी के मामले में अब तक पुलिस ने की है छठी गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अर्की के गांव जाबल में लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें जिस सुनार को गहने बेचे गए थे, उसे पकड़ा गया है। चोरी के गहने खरीदने वाले सुनार विशाल कुमार निवासी घुमारवीं बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। इससे आरोपियों द्वारा बेचे गए सोने चांदी के सारे गहने बरामद कर लिए गए हैं। वहीं मामले में पांच आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, जो पुलिस रिमांड पर हैं। उन्हीं ने पूछताछ के दौरान संबंधित ज्वैलर का नाम बताया।
इसमें पहले से गिरफ्तार आरोपियों ने जुलाई में अर्की के गांव जाबल में एक घर के ताले तोड़कर करीब ढाई लाख के आभूषणों पर हाथ साफ किया था। इसकी शिकायत रोशन लाल निवासी गांव जाबल डाकखाना बथालंग तहसील अर्की ने पुलिस थाना अर्की में दी थी। शिकायत में बताया गया था कि यह व इसकी पत्नी शिमला में नौकरी करते हैं और छुट्टी वाले दिन ही घर आते हैं। 19 जुलाई को दोपहर करीब 3:00 बजे इसके भाई ने फोन पर सूचित किया कि इनके कमरे का दरवाजा खुला है व सामान बिखरा पड़ा है, जिस पर यह अपनी पत्नी सहित घर पहुंचा और सामान चेक किया तो सोने की चार अंगूठी, तीन चाक एक छोटा मंगल सूत्र, कांटे, बालिया, टोपस व चांदी के चार कड़े, एक जोडी पायल और मंगल सूत्र चोरी होना पाया गया। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 2,50,000 रुपये आंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जिस ज्वैलर का नाम बताया था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अब तक छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें