नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के रामशहर के रवाखान गांव के लोनिवि में तैनात 52 वर्षीय जेई की कोरोना से मौत हो गई। जेई ने आईजीएमसी शिमला में वीरवार सायं चार बजे अंतिम सांस ली।
जानकारी के मुताबिक 52 वर्षीय जेई वर्तमान में सोलन स्थित लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थे। वह जुकाम होने पर घर में ही आइसोलेट थे लेकिन हल्का बुखार आने पर उनका कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव आने पर जेई को बद्दी के काठा अस्पताल में भर्ती किया गया।
यहां उनकी तबीयत खराब होने पर आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को जेई ने सायं चार बजे दम तोड़ दिया। बीएमओ डॉ. केडी जस्सल ने बताया कि मृतक का शव अभी नालागढ़ नहीं आया है। अंतिम संस्कार पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में किया जाएगा।