फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बैच के आधार पर हो जेबीटी की नियुक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी (सोलन)। एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ की जिला इकाई की बैठक में जेबीटी अध्यापकों की नियुक्तियों को बैच के आधार पर करने की मांग उठाई है। बद्दी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष बलजीत सिंह चंदेल ने कहा कि संघ ने उच्च न्यायालय के उस फैसला का स्वागत किया है जिसमें जेबीटी पदों पर बीए डिग्री धारकों को अमान्य करार दिया है। संघ ने सरकार की ओर से जेबीटी के 1200 पद कमीशन के तहत भरने व अन्य पद बैच के आधार पर भरने की मांग की है। महासचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश में जेबीटी के 4500 पद खाली पड़े हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार बैच के आधार पर अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करें। बैठक में अनिता देवी, मोनिका, हरीश कुमार, प्रताप, जयंत शर्मा, संजीव कुमार, सीमा देवी, माधवी वर्मा, श्याम लाल, अनामिका, निर्मला, बिंदु देवी व मनजीत सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें