फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
दून के पट्‌टा के स्कूलो में किशोरियों को जागरूक करते हुए संस्था के पदाधिकारी- स्रोत-संस्था।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरोटीवाला (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय प्राथमिक पाठशाला तुझार, राजकीय उच्च विद्यालय तुझार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला तथा राजकीय उच्च विद्यालय घ्यान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में 250 से अधिक विद्यार्थियों को स्वच्छता, पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। सत्रों के दौरान बच्चों को हाथ धोने की सही विधि, स्वच्छ पेयजल का महत्व और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव और पर्यावरण स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सुषमा शर्मा, पूनम शर्मा, दिनेश कुमार, लक्की और बलजिंदर सिंह मौजूद रहे। टीम ने संवादात्मक सत्र के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

दून के पट्टा के स्कूलो में किशोरियों को जागरूक करते हुए संस्था के पदाधिकारी- स्रोत-संस्था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें