फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले राधा संग नाचे फिर गवालों संग कान्हा ने फोड़ी मटकी

Fri, 26 Aug 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी के रंग रंगे विद्यार्थियों की टोलियों ने स्कूलों और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। कहीं राधा संग कन्हैया नाचे तो कहीं कान्हा ने गोपालों संग मटकी फोड़ी। तो कहीं पालने पर लल्ला को झुलाया गया। पूरा दिन भजन कीर्तन के साथ भगवान कृष्ण की लीला का गुणगान हुआ। विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला में सनातन धर्म सभा रबौन के बच्चों ने जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, राधा कृष्ण लीला और डांडिया कर सब का मन मोह लिया।
विज्ञापन

   कार्यक्रम में सनातन धर्मसभा के प्रधान डॉ. शंकर लाल वासिष्ठ, शकुंतला शर्मा, डॉ. प्रेमलाल गौतम, एचआर शर्मा, विद्यालय प्रभारी टीआर ठाकुर और प्रधानाचार्य कांता शर्मा समेत विद्यार्थी रिया, शबनम, आदित्य, तनिषा, जश्रदीप, रितिश, प्रिया, तानिया, पलक, सावन, तरुण और मुस्कान मौजूद रहे।
दयानंद आदर्श विद्यालय में भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। आर्य समाज भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में आचार्य दिनेश्वर शास्त्री ने अपने प्रवचन द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्या उषा मित्तल ने बताया कि वैभव ओर साक्षी ने भगवान कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। हवन और शांति पाठ का आयोजन भी किया गया। गीता आदर्श विद्यालय में जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में गीता आश्रम समिति के प्रधान हेमराज गोयल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान छात्राओं ने मेरे कृष्ण, राधा कैसे न जले, मोहे रंग दो लाल जैसे गानों पर नृत्य किया। प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। किड्स लेंडिंग स्कूल में  जन्माष्टमी पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कृतिका और माही को सबसे सुंदर राधा चुना गया। वहीं इंद्रप्रीत और कार्तिक को सबसे सुंदर कृष्ण चुना।  
विज्ञापन


सनराइज स्कूल बरुणा में जन्माष्टमी की धूम
नालागढ़ (सोलन)। सनराईज पब्लिक स्कूल बरूणा में जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण, राधा और गोपियों के परिधान में भाग लिया। केजी के शिवम, कक्षा प्रथम के दिनेश, नर्सरी के युवा ने कृष्ण का चरित्र तथा नर्सरी कक्षा की कविता, सीरत और भावना ने गोपियों का चरित्र निभाया। प्रधानाचार्य हरदीप कौर राणा तथा एमडी कुलवंत राणा ने बच्चों को जन्माष्टमी के त्योहार का महत्व समझाया।

भोजिया विद्यापीठ ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
बद्दी (सोलन)। भोजिया विद्यापीठ में जन्माष्टमी पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान कृष्ण की आरती मैं आरती तेरी गाऊं से हुई जिसे कक्षा चौथी के छात्र ने गाया। कार्यक्रम में पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों ने मैया यशोदा पर नृत्य पेश करके पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। जन्माष्टमी के अवसर पर मैडम लवली, शालिना, अर्चना, मुमताज, रुखसाना नारु, वंदना और मीना ने जन्माष्टमी का महत्व बताया। प्रधानाचार्य गौरी चड्ढा ने छात्रों से भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भोजिया ग्रुप के चेयरमैन विक्रम भोजिया ने कहा कि जन्माष्टमी श्रीकृष्ण के जन्म से बंधित त्योहार है।

कुनिहार और सुबाथू में निकली झांकी
सुबाथू/ कुनिहार(सोलन)। कुनिहार और सुबाथ में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व कुनिहार जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कुनिहार क्षेत्र के ठाकुर द्वारा मंदिर, हरी मंदिर, राज दरबार मंदिर, कृष्ण मंदिर तालाब सहित में जन्माष्टमी उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी का मुख्य आयोजन प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर समिति हाटकोट कुनिहार के सौजन्य से ठाकुर द्वारा मंदिर हाटकोट में आयोजित किया। कृष्ण जन्म पर समिति की और से वासुदेव और बाल कृष्ण की आकर्षक झांकी निकाली गई। इस दौरान समिति के प्रधान अरविंद जोशी,जगदीश अत्रि, मनमोहन शर्मा, लता, सुनीता, प्रदीप, अजय, राधा रमन, कौशल्या कंवर, संतोष और राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे। वहीं सनातन धर्म सभा सुबाथू की ओर से जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाल ग्वाल मंडली के सदस्यों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इस मौके पर छावनी अधिकारी तनु जैन और सुबाथू सेना अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें