फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी साई रोड पर विकराल हुई जाम की समस्या

Fri, 19 Jul 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी-साई सड़क पर लगी वाहनों की कतारें। संवाद
विज्ञापन
जाम खुलवाने में पुलिस को भी करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में ट्रैफिक समस्या विकराल होती जा रही है। एक तरफ जहां एनएच पर निर्माण के चलते जगह जगह जाम लग रहा है वहीं टोल बेरियर बद्दी, बद्दी साई रोड, बद्दी बरोटीवाला मार्ग समेत अन्य संपर्क मार्गों पर जाम लग रहा है। शुक्रवार को बद्दी साईं रोड पर 2 घंटे जाम लगा रहा। जिसे खुलवाने में पुलिस को कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी है। लेकिन इसके बावजूद भी शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।

एक तरफ जहां बीबीएन क्षेत्र में बारिश न होने के चलते भीषण गर्मी की मार पड़ रही है। वहीं जगह5जगह लग रहे ट्रैफिक जाम से लोग समय पर अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बद्दी के राकेश कुमार, संजीव कौशल, बेअंत ठाकुर, सुनील कुमार, नरेश कुमार, कुलवंत चौधरी, संदीप चौधरी, संजीव कुंडल्स, ने बताया के बद्दी नेशनल हाइवे पर मलपुर, भुड्ड बैरियर, मानपुरा चौक समेत बद्दी साईं रोड़, बद्दी टोल बैरियर, बद्दी बरोटीवाला रोड़ के अलावा अन्य संपर्क मार्गों पर जाम जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों के साथ उद्योगों में कार्यरत कामगार व स्कूल बच्चे इससे प्रभावित हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बद्दी के एएसपी डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि सड़कों की बदहाली ओर नेशनल हाइवे पर काम के चलते कुछ जगहों पर जाम लग रहा है उन्हें चिन्हित किया गया है व वैकल्पिक मार्गों का सहारा भी लिया जा रहा है। जिससे जाम की समस्या न हो। ट्रैफिक स्टाफ में भी बढ़ोतरी की जाएगी ओर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। जल्द ही पुलिस जाम की समस्या को खत्म कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें