फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मां के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता का किया जलाभिषेक

Sat, 13 Apr 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शूलिनी समेत अन्य देवी मंदिरों में सैकड़ों लोगों ने टेका माथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को मां शूलिनी मंदिरों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। जिले के अन्य देवी मंदिरों में भी दुर्गा मां के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता का जलाभिषेक करने के बाद विधि विधान के साथ पूजा हुई। शनिवार को छुट्टी होने से मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं शहर के प्राचीन मंदिर मां शूलिनी मंदिर, मां शूलिनी पीठम और मां दुर्गा माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए भीड़ लगी रही।
भक्तों में ज्यादा संख्या नौकरी करने वाले लोगों की रही। छुट्टी होने के चलते नौकरीपेशा लोग परिवार के साथ माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। वहीं जगह-जगह मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा देवी मंदिरों में इन दिनों माता की चौकी, जागरण, भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है। देवी मां की आराधना कर भक्तों की ओर से माता रानी को प्रसन्न करने के लिए अपने घरों में भी विशेष पूजा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आज मां कात्यायानी की होगी पूजा
चैत्र नवरात्र का छठा दिन मां दुर्गा के छपा स्वरूप मां कात्यायनी को समर्पित है। ऋषि कात्यायन की पुत्री होने के कारण इनका नाम कात्यायनी रखा गया। मां कात्यायनी की पूजा से विवाह संबंधी मामलों में बाधाएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें