फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू में जल शक्ति विभाग ने करवाए पेयजल टैंक साफ

Mon, 29 Apr 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सुबाथू में जल श​क्ति विभाग पानी टैंकों की साफ-सफाई करते हुए। संवाद
विज्ञापन
-इंपेक्ट-
विज्ञापन

अमर उजाला ने गंभीरता से उठाया था टैंकों की सफाई का मुद्दा
टैंकों में तैर रही गंदगी, ग्रामीणों की सेहत से हो रहा था खिलवाड़
सवंाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। जल शक्ति विभाग के सुबाथू स्थित टैंकों में तैर रही गंदगी को साफ करना शुरू कर दिया है। इससे अब क्षेत्र के लोगों को साफ और स्वच्छ पानी मुहैया हो सकेगा। यह टैंक विभाग की ओर से करीब डेढ़ वर्ष से साफ नहीं करवाए गए थे। इससे बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई थी। लेकिन इस मुद्दे को अमर उजाला समाचार पत्र ने गंभीरता से उठाया और 29 अप्रैल के अंक में खबर को प्रकाशित किया। इसके बाद तुरंत जल शक्ति विभाग मामले में संज्ञान लिया और टैंकों में सफाई अभियान छेड़ा। सोमवार सुबह ही कर्मचारियों ने टैंकों की सफाई करने के लिए मौके पर पहुंचे।
गौर रहे कि विभाग की ओर से यह टैंक रड़ियाणा में बनाए गए हैं। लेकिन सफाई के नाम पर इन्हें नजर अंदाज किया जा रहा था। इस कारण दर्जनों गांव में जाने वाली पेयजल सप्लाई से ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से दूषित जल सप्लाई की बात भी कही गई थी। इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो पाया गया कि टैंकों के आसपास काफी गंदगी भी थी। वहीं पानी भी गंदा था, जो लोगों के घरों में भेजा जा रहा था। लेकिन अब विभाग की ओर से टैंकों की सफाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट
प्रधान ने जताया आभार
पंचायत प्रधान रोशनलाल ने अमर उजाला का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे अरसे से चली आ रही समस्या का समाधान समाचार पत्र के माध्यम से समाधान मिला है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने पंचायत के पेयजल टैंकों को साफ करने का कार्य शुरू करने के साथ समय सारिणी पट्टिका भी लगाई है। जिससे अब ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल सप्लाई मिलेगी।

इनसेट
सोमवार को सभी टैंकों का निरीक्षण किया गया। इसमें टैंक की मरम्मत कार्य सहित चूना और ब्लिचिंग पावडर से सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से जनता को पूरी तरह से स्वच्छ पेयजल सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

-ई. हेतराम
कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग सुबाथू

सुबाथू में जल शक्ति विभाग पानी टैंकों की साफ-सफाई करते हुए। संवाद

सुबाथू में जल शक्ति विभाग पानी टैंकों की साफ-सफाई करते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें