फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आईटीआई प्रशिक्षुओं को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ आईटीआई में पुलिस ने किया जागरूकता अभियान का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को डीएसपी योगराज ने आईटीआई नालागढ़ में एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान योगराज ने छात्रों को चिट्टा सहित विभिन्न प्रकार के नशों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। डीएसपी ने छात्रों को साइबर अपराधियों की ओर से अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों से अवगत करवाते हुए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया। इस अवसर पर आईटीआई के शिक्षक, थाना प्रभारी राकेश राय सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशा मुक्त एवं साइबर सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें