अब 30 जून ले सकेंगा दाखिला, नए भवन में शुरू होंगी कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए प्रथम वर्ष की प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार उच्चतर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश ने प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। नए सत्र से कक्षाएं नवीन भवन में संचालित होंगी, जहां छात्रों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश ने कहा कि उच्च मेरिट वाले विद्यार्थियों का संस्थान की ओर आकर्षित होना महाविद्यालय की गुणवत्ता और निरंतर प्रगति का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों व अभिभावकों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।