फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आईटीआई पट्टा को 12 साल बाद भी नहीं मिल पाया अपना भवन

विज्ञापन
पट्‌टा आईटीआई का भवन- संवाद।
विज्ञापन
आईटीआई पट्टा को 12 साल बाद भी नहीं मिल पाया अपना भवन
विज्ञापन

पांच माह से भवन तैयार अब बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं लगा
40 हजार रुपये प्रति माह में देना पड़ रहा है निजी भवन को किराया
आदित्य चड्ढा
बरोटीवाला(सोलन)। आईटीआई पट्टा 12 वर्षों से एक निजी भवन में चल रहा है। सरकार ने ईटीआई का नया भवन बना दिया है, लेकिन अभी तक कक्षाएं नए भवन में शिफ्ट नहीं हो पाई हैं। आईटीआई में स्टाफ की कमी भी है। वर्ष 2014 में पट्टा में आईटीआई की स्थापना की गई थी।
यहां सिलाई और इलेक्ट्रिशन के दो ट्रेड हैं। इनमें 60 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। शुरुआत में सरकार ने आईटीआई को निजी भवन में ही शुरू किया था। इसके लिए हर माह 40 हजार रुपये किराया दिया जा रहा है। बीते 12 वर्षों में लाखों रुपये किराए के रूप में खर्च हो चुके हैं, लेकिन अब तक नए भवन में कक्षाएं शिफ्ट नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में आईटीआई भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई थी। यह कार्य दो वर्षों में पूरा होना था, लेकिन सात वर्ष बीत जाने के बाद भी इसे पूरा नहीं किया जा सका। हालांकि भवन अब पूरी तरह से तैयार है, लेकिन इसके साथ बनी रिटेनिंग वाॅल की मरम्मत बाकी है। इसके अलावा अभी तक बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है, जिससे बिना बिजली के कक्षाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं।
अभिभावक नानक चंद और सोहन लाल ने बताया कि निजी भवन में चल रही इस आईटीआई में लंबे समय से स्टाफ की कमी बनी हुई है। गणित और ड्राइंग का अनुदेशक पिछले छह वर्षों से तैनात नहीं है। कुछ समय तक आईटीआई के प्रधानाचार्य स्वयं यह विषय पढ़ाते रहे, जबकि एक इलेक्ट्रिशन ट्रेड के अनुदेशक को अतिरिक्त रूप से प्रशिक्षण देना पड़ रहा है। इससे यहां के प्रशिक्षु प्रतिस्पर्धा में अन्य आईटीआई के विद्यार्थियों से पिछड़ रहे हैं। नवंबर माह में यहां से लिपिक ने अपना तबादला करा लिया, जिसके बाद अब तक नया लिपिक तैनात नहीं हुआ है। वहीं वरिष्ठ सहायक का पद भी पिछले छह वर्षों से रिक्त पड़ा है।
अभिभावकों ने सरकार से मांग की है कि आईटीआई भवन के बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि बच्चे सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस भवन में प्रशिक्षण ले सकें। पिछले पांच माह से भवन तैयार है, लेकिन बिजली की व्यवस्था न होने के कारण बच्चों को यहां शिफ्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में आईटीआई पट्टा के प्रधानाचार्य नवनीत ने बताया कि बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बिजली बोर्ड को पत्र लिखा गया है। लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफार्मर का पैसा जमा करना था। भवन की दो बार निरीक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन बिजली और रिटेनिंग वाल का मामला अटका हुआ है। जैसे ही बिजली व्यवस्था सुचारू होगी और रिटेनिंग वाल की मरम्मत पूरी हो जाएगी, नए भवन में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। रिक्त पदों के संबंध में भी उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें