फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चक्कीमोड़ पर धूल-मिट्टी से होगा बचाव, कंपनी कर रही टारिंग कार्य

Mon, 27 May 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
चक्कीमोड़ में किया जा रहा टारिंग कार्य। संवाद
विज्ञापन
ग्रील कंपनी सड़क को कर रही पक्का, लग रहा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। परवाणू-सोलन फोरलेन पर चक्कीमोड़ में लगभग 200 मीटर के क्षतिग्रस्त भाग ठीक किया जा रहा है। कंपनी यहां पर टारिंग कार्य कर रही है इसके चलते जाम की स्थिति बन रही है। इन दिनों पंजाब में छुट्टियां होने के कारण पर्यटक लगातार हिमाचल का रुख कर रहे हैं। लेकिन पर्यटकों को चक्कीमोड़ में परेशान होना पड़ रहा है। यहां करीब पिछले 10 माह से चक्कीमोड़ में सड़क ठीक नहीं थी। लोगों को वाहनों में हिचकौले खाकर यहां से निकलना पड़ रहा था। इसे देखते हुए अब ग्रील कंपनी की ओर से टारिंग कार्य किया जा रहा है। इससे धूल और मिट्टी से भी बचाव हो जाएगा।
विज्ञापन

निर्माणाधीन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज ने बताया कि ने सड़क को डबल लेन बनाकर टारिंग की जा रही है। इससे वाहन चलने से अब धूल नहीं उड़ेगी और न ही अब सड़क पर पानी के छिडकाव की जरूरत होगी। कंपनी चक्कीमोड़ में बरसात से पहले क्षतिग्रस्त सडक को ठीक कर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से करेगी ताकि बरसात में सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सके। वहीं पहाड़ पर पांच मीटर कंक्रीट का डंगा लगाया जा रहा है और इसे सुरक्षित किया जा रहा है। जबकि सड़क के निचली ओर मिट्टी को रोकने के लिए क्रेटवायर के डंगे स्टेप में लगाया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें