फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: समाधान शिविर में गूंजे सफाई, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट व लावारिस पशुओं के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम बद्दी के वार्ड एक, दो और तीन में शिविर का आयोजन, लोगों ने बताई समस्याएं
विज्ञापन

निगम के संयुक्त आयुक्त ने ज्यादात्तर समस्याओं का मौके पर ही किया हल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी के वार्ड एक, दो और तीन में समाधान शिविर लगाए गए। इसमें नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। नगर परिषद हाल में आयोजित शिविर में लोगों ने मुख्य रूप से कूड़ा, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, लावारिस पशु और पार्कों में वाहन खड़े होने की समस्याएं बताई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बद्दी के पानी की टंकी और जमा दो स्कूल के गेट पर कूड़े के ढेर बने रहते हैं, जिससे आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा, पार्क में लोगों की गाड़ियां खड़ी होने से पार्क में सैर करना मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी होने से शाम होते ही बद्दी अंधेरे में डूब जाता है। लावारिस पशुओं से भी लोग परेशान हैं और कई बार लोग घायल भी हुए हैं। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर ने शिविर में सभी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने बताया कि पार्क में दोनों गेट पर ताला लगाया जाएगा और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराया जाएगा। पानी की टंकी और स्कूल के सामने कर्मचारी भेजकर सफाई करवाई जाएगी। निगम की ओर से शिवालिक नगर और बद्दी से कुछ लावारिस पशुओं को उठाया गया है। बैलों को हाड़ा कुंडी और गायों को गोशालाओं में शिफ्ट किया गया है। जल्द ही बचे हुए पशुओं को भी उचित स्थान पर भेजा जाएगा। समाधान शिविर में सहायक अभियंता योगेश्वर नेगी, सफाई कर्मचारी महेंद्र और रंजना, साथ ही मदन गोपाल, सूरज, कृष्ण कुमार और सचिन कुमार समेत तीनों वार्डों की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।नगर निगम ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें